रूस में पढ़ाई के साथ नौकरी

अगर आप रूस में पढ़ाई के साथ नौकरी  करने का सोच रहे हैं, तो एक सबसे बड़ा सवाल हमेशा दिमाग में आता है – रूस में  पढ़ाई के साथ नौकरी कैसे मिलेगी, लाइफस्टाइल कैसी होगी और क्या वहाँ कुछ बचत (savings) भी हो पाएगी या नहीं? चलिए जानते हैं एक स्टूडेंट के नज़रिए से कि रूस में स्टूडेंट लाइफ कैसी होती है।

रूस में  पढ़ाई के साथ नौकरी करने के मौके

रूस में पढ़ाई के साथ नौकरी

रूस में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को अब लीगल  वर्क परमिट मिलता है। पहले सिर्फ कैंपस के अंदर काम करने की अनुमति थी, लेकिन अब आप कैंपस के बाहर भी रूस में पढ़ाई के साथ  नौकरी  कर सकते हैं, बस वर्क परमिट लेना ज़रूरी है।

अधिकतर स्टूडेंट्स नीचे दिए गए जॉब्स  करते हैं:

रेस्टोरेंट या कैफ़े में हेल्पर या वेटर

डिलीवरी बॉय (Yandex, Delivery Club जैसे apps)

कस्टमर सर्विस या सुपरमार्केट में असिस्टेंट

फ्रीलांस काम (ग्राफिक डिजाइन, डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट राइटिंग)

रूस में पढाई के साथ नौकरी के लिए आप फुल टाइम एलिजिबल हो जिसमे –

एवरेज इनकम – लगभग 60,000 से 90,000 रूबल/महीना (₹58,000 से ₹89,000 तक), जो आपकी सिटी और काम पर निर्भर करता है।

रूस की लाइफस्टाइल – मॉडर्न और अफोर्डेबल

रूस में लाइफस्टाइल बहुत कूल और बजट-फ्रेंडली है। बड़े शहर जैसे मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग, कज़ान या नोवोसीबिर्स्क में सबकुछ मॉडर्न है — मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सुपरमार्केट, कैफ़े और स्टूडेंट हॉस्टल्स सब आसानी से मिल जाते हैं।

रूम या हॉस्टल रेंट: 6,000–15,000 रूबल/महीना

फूड और ग्रोसरी: 8,000–10,000 रूबल/महीना

ट्रांसपोर्ट पास: 1,000–1,500 रूबल/महीना

अगर आप थोड़ी स्मार्ट लाइफस्टाइल अपनाते हैं (जैसे – खुद खाना बनाना, ट्रांसपोर्ट पास लेना, स्टूडेंट डिस्काउंट्स यूज़ करना), तो 20,000–25,000 रूबल में महीने का खर्च आराम से निकल सकता है।

सेविंग्स – क्या रूस में पढ़ाई के साथ नौकरी करके कुछ  बचा सकते  है?

हाँ, बिल्कुल! अगर आप फुल -टाइम जॉब करते हैं और खर्चे थोड़े संभालकर करते हैं, तो हर महीने 40000  से 70000  रूबल तक सेविंग करना पॉसिबल है।

मान लीजिए आप हर महीने 35,000 रूबल कमाते हैं –

खर्चे: लगभग 22,000 रूबल

बचत: करीब 12,000–13,000 रूबल

ये बचत आपको ट्रैवल, शॉपिंग या इंडिया भेजने में काम आएगी।

 

एक्स्ट्रा पॉइंट – रूस में पढ़ाई के साथ नौकरी करने के लिए  स्टूडेंट्स के लिए सपोर्ट

रूस में यूनिवर्सिटीज़ इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए बहुत फ्रेंडली हैं।

कई यूनिवर्सिटीज़ स्टूडेंट जॉब फेयर करवाती हैं।

स्टूडेंट कार्ड से ट्रांसपोर्ट और मूवी पर 50% डिस्काउंट मिलता है।

सर्दियों में कई स्टूडेंट्स टूरिज़्म सीजन में एक्स्ट्रा इनकम भी कर लेते हैं।

 

फ्यूचर स्कोप – पढ़ाई के बाद काम का मौका

रूस में मास्टर्स या बैचलर करने के बाद स्टूडेंट्स को 1 साल का जॉब सर्च वीज़ा भी मिलता है। अगर आपको रूसी या इंग्लिश में अच्छा कम्युनिकेशन आता है, तो आईटी, इंजीनियरिंग, डिजिटल मार्केटिंग, या मेडिकल सेक्टर में अच्छी जॉब मिल सकती है।

 

निष्कर्ष

रूस न सिर्फ़ एक अफोर्डेबल स्टडी डेस्टिनेशन है, बल्कि यहाँ पढ़ाई के साथ काम करने, सीखने और सेविंग करने के बहुत मौके हैं। अगर आप स्मार्टली खर्च करें और सही टाइम मैनेज करें, तो रूस में पढ़ाई के साथ आराम से अच्छी लाइफस्टाइल और कुछ सेविंग्स दोनों संभाल सकते हैं।

1 thought on “रूस में पढ़ाई के साथ नौकरी”

  1. Pingback: रूस क्यों बन रहा है स्टूडेंट्स और वर्कर्स के लिए अगला बड़ा डेस्टिनेशन-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *